लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद के पैर धोकर कार्यकर्ता ने पिया पानी, बवाल मचने के बाद दी सफाई   

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2018 10:38 IST

BJP MP Nishikant Dubey: कझिया नदी पर 21 करोड़ लागत से हाइलेवल पूल का निर्माण होना है, जिसका शिलान्यास निशिकांत दुबे ने किया। इसके बाद  प्रखंड के पूर्व महामंत्री पवन कुमार शाह ने सांसद निशिकांत दुबे के पैरों को धोकर पानी पिया।

Open in App

रांची, 17 सितंबरः झारखंड के गोड्डा जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और उनके इस तस्वीर की जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल, मामला ऐसा है कि निशिकांत दुबे जिले के कलाली के कन्ह्वारा गांव पहुंचे थे। 

यहां कझिया नदी पर 21 करोड़ लागत से हाइलेवल पूल का निर्माण होना है, जिसका शिलान्यास निशिकांत दुबे ने किया। इसके बाद  प्रखंड के पूर्व महामंत्री पवन कुमार शाह ने सांसद निशिकांत दुबे के पैरों को धोकर पानी पिया।

सांसद ने यह पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर शेयर कराया, जिसके बाद वह ट्रोल हो गए। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'आज मैं अपने आप को बहुत छोटा कायकर्ता समझ रहा हूँ ,भाजपा के महान कार्यकर्ता पवन साह जी ने पुल की ख़ुशी में हज़ारों के सामने पैर धोया व उसको अपने वादे पुल की ख़ुशी में शामिल किया, काश यह मौका मुझे माता-पिता के बाद एक दिन मिले, मैं भी कार्यकर्ता का चरणामृत पियूँ, जय भाजपा जय भारत।'मामला बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई दी और एक अन्य फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अपनो में श्रेष्ठता बांटी नही जाती और कार्यकर्ता यदि खुशी का इजहार पैर धोकर कर रहा है तो क्या गजब हुआ? उन्होंने जनता के सामने कसम खाया था, उनको ठेस ना पहुंचे सम्मान किये। पैर धोना तो झारखंड मेंअतिथि के लिए होता ही है, सारे कार्यक्रम में आदिवासी महिलाएं क्या यह नहीं करती हैं? इसे राजनितिक रंग क्यूं घस रहे हैः पैर अतिथि का धोना गलत है, अपने पुरखो से पुछीये ,महाभारत में कृष्ण जी ने क्या पैर नहीं धोया था? लानत है घटिया मानसिकता पर।'मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के कार्यकर्ता पवन साह ने कहा जिस पुल का शिलान्यास किया गया है उसके लिए उन्होंने सबसे पहले पहल की थी। उनकी पहल पर सांसद निशिकांत दुबे ने वादा किया था कि वह पुल का निर्माण करवाएंगे और अब उन्होंने वादा पूरा किया। इस कारण उन्होंने गांव वालों के सामने सांसद की सहमति से चरण धोये और उसे पीकर अपना किया वादा निभाया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों