लाइव न्यूज़ :

पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा कार्यकर्ता की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:40 IST

Open in App

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के हरैया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक भाजपा कार्यकर्ता की कथित रूप से ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भाजपा नेता और कटकुइया गांव के प्रधान का प्रतिनिधि कृष्ण कुमार शुक्ला (35) मोटरसाइकिल से बाजार गया था और लौटते समय कुसमहवा मोड़ पर राकेश कुमार नामक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से उसकी मोटरसाइकिल को अपने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी जिससे वह गिर पड़ा।

उन्होंने बताया कि जान बचाने के लिए खेत में भागे कृष्ण कुमार को वहां पहले से खड़े कुछ लोगों ने घेर लिया और हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में राकेश ने उस पर कई बार ट्रैक्टर चढ़ाया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर राकेश कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक कार्यवाही की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग