लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 7, 2021 13:37 IST

Open in App

कांठी (पश्चिम बंगाल), सात नवंबर भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने पार्टी के एक सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

पुलिस ने बताया कि भगवानपुर इलाके में एक कॉलेज के पास केलेघई नदी के किनारे शंभु मैती नाम के व्यक्ति का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकू के घाव के कई निशान थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

भगवानपुर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवींद्रनाथ मैती ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस से कथित तौर पर समर्थन पाने वाले गुंडों ने मोहम्मदपुर गांव में मध्यरात्रि को शंभु को घर से बाहर निकलने के लिए कहा और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ चुनाव के आठ-नौ महीने बाद भी तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है और यह पार्टी विपक्षियों को स्वच्छंद जगह देने में नहीं बल्कि हत्या और रक्तपात की राजनीतिक में विश्वास करती है।’’

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो भाजपा प्रदर्शन शुरू करेगी। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि शंभु भाजपा में आपसी लड़ाई का ही शिकार हुआ है और यह पार्टी इलाके में व्याप्त शांति में बाधा डालने का प्रयास कर रही है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से कम से कम 30 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी पारिवारिक झगड़ों और स्थानीय विवादों की घटनाओं को गलत तरीके से पेश करके राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल