लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में निजी दुश्मनी में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में सोमवार सुबह लोगों के एक समूह ने निजी रंजिश में कथित तौर पर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान पार्टी कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरैशी (50) के रूप में हुई है।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि कुरैशी एक आरटीआई कार्यकर्ता थे और अवैध स्क्रैप डीलरों का विरोध करते थे।

यह घटना उस समय हुई जब कुरैशी और उनका 22 वर्षीय बेटा अपने घर के पास घूम रहे थे।

पुलिस ने बताया कि कुरैशी को सिर में गोली मारी गई, जबकि उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुरैशी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) वेद प्रकाश सूर्या ने कहा कि उनके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों कई आपराधिक मामलों में भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि निजी दुश्मनी का मामला होने का संदेह है लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सूर्या ने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल