लाइव न्यूज़ :

‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी:पार्टी का दावा

By भाषा | Updated: October 11, 2019 06:00 IST

तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया और दावा किया कि यह हमला भाजपा की अंदरूनी कलह का नतीजा है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि रामप्रसाद मंडल नाम के व्यक्ति के पैर में गोली मारी गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 भाजपा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि दक्षिण 24 परगना जिले में उसके एक कार्यकर्ता के ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उस पर गोली चला दी, जिसमें वह घायल हो गया। हालांकि, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

पुलिस ने कहा कि रामप्रसाद मंडल नाम के व्यक्ति के पैर में गोली मारी गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम हुई, जब मंडल बरुईपुर में एक चाय दुकान पर बैठा हुआ था और भाजपा नीत केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर रहा था तथा ‘जय श्री राम’ का नारा लगा रहा था।

सूत्रों ने बताया कि तभी उसके और तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उससे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाना कथित तौर पर बंद करने को कहा। एक स्थानीय भाजपा नेता ने कहा, ‘‘इसके तुरंत बाद, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोली चला दी और उसके दाएं पैर में गोली लगी।’’ हालांकि, तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया और दावा किया कि यह हमला भाजपा की अंदरूनी कलह का नतीजा है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे