कुलगाम में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:45 IST2021-08-17T17:45:18+5:302021-08-17T17:45:18+5:30

BJP worker shot dead by terrorists in Kulgam | कुलगाम में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की

कुलगाम में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने अपराह्न करीब चार बजकर 30 मिनट पर दक्षिण कश्मीर के ब्रजलू जागीर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता जावेद अहमद डार को उनके आवास के नजदीक गोली मारी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP worker shot dead by terrorists in Kulgam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :BJP