भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को न्यायालय ने दी जमानत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:08 IST2021-08-11T20:08:04+5:302021-08-11T20:08:04+5:30

BJP worker murdered: Court grants bail to former Karnataka minister Vinay Kulkarni | भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को न्यायालय ने दी जमानत

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को न्यायालय ने दी जमानत

नयी दिल्ली, 11 अगस्त उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को जमानत दे दी, जिन्हें पिछले साल नवंबर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की हत्या में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था।

न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने कहा कि कुलकर्णी को तीन दिनों के भीतर संबंधित निचली अदालत में पेश किया जाए और अदालत द्वारा लगायी जाने वाली शर्तों के अधीन उन्हें जमानत दी जाए।

मामले की जांच कर रही सीबीआई की ओर से पेश वकील ने कुलकर्णी की जमानत याचिका का विरोध किया।

भाजपा के जिला पंचायत सदस्य गौड़ा की जून 2016 में कर्नाटक के धारवाड़ जिले में स्थित उनके जिम में हत्या कर दी गई थी। सितंबर 2019 में राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में धारवाड़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलकर्णी को मामले के सिलसिले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

कुलकर्णी ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने 2013 में धारवाड़ सीट जीती थी, लेकिन 2018 में जीत दोहरा नहीं सके थे जब भाजपा उम्मीदवार ने उन्हें विधानसभा चुनाव में हरा दिया था।

सीबीआई ने इससे पहले इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP worker murdered: Court grants bail to former Karnataka minister Vinay Kulkarni

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे