लाइव न्यूज़ :

द्रमुक के पूर्व पार्षद के हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता की मौत

By भाषा | Updated: December 31, 2021 18:00 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 31 दिसंबर द्रमुक के एक पूर्व पार्षद ने भाजपा के एक कार्यकर्ता पर कथित तौर पर पत्थर से हमला किया और पीड़ित की शुक्रवार को मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार पेशे से दर्जी वाडिवेल (50) कुछ दिन पहले द्रमुक छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ था। इससे पूर्व पार्षद ईश्वरमूर्ति नाराज हो गए और दोनों के बीच अक्सर वाकयुद्ध होता था।

पुलिस के अनुसार इसी बीच वाडिवेल बृहस्पतिवार को यहां तलावुमलाई में अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान ईश्वरमूर्ति ने बहस शुरू की और वाडिवेल पर कथित रूप से हमला किया और उन पर पत्थर फेंके। वाडिवेल को चोटें आईं और वह गिर पड़ा। दोस्तों ने वाडिवेल को उठाया और उसे पानी देने के बाद उसे उसके घर पहुंचाया। वाडिवेल अपने घर में सोने चला गया।

पुलिस के अनुसार आज सुबह, वाडिवेल की पत्नी ने अपने पति को बिस्तर पर मृत पाया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि वाडिवेल की मृत्यु की सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों ने ईश्वरमूर्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का वादा किया। इसके बाद प्रदर्शन वापस ले लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान