लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ता आधारित सामान्य जन की पार्टी: बी एल संतोष

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:55 IST

Open in App

जयपुर, 21 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने मंगलवार को कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित सामान्य जन की पार्टी है, इसलिए उसे राष्ट्र के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना है। उन्होंने राजस्थान के राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में प्रदेश भाजपा के दो दिवसीय ‘‘चिंतन शिविर’’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए सतत जन अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा विश्व की नंबर वन राजनीतिक पार्टी बन गई है, पार्टी को स्थाई एव मजबूत बनाने के लिए हम सबको जन भावनाओं के अनुसार कार्यक्रम भी बनाने पड़ेंगे और काम भी करना पड़ेगा और उसी दिशा में हम काम कर भी रहे हैं।’’

पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संपूर्ण देश में आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है और उनकी प्राथमिकता जन समस्याओं के समाधान की नहीं बल्कि अपनी एवं अपनी पार्टी की समस्या का समाधान करना है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा, ‘‘ राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है, किसान परेशान है, युवा दुखी हैं। महिलाओं, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, भर्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसान, युवा और महिलाएं इत्यादि सभी वर्ग आर्थिक उन्नति के साथ आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार कोई जन कल्याण के काम नहीं कर रही है जबकि मोदी सरकार आज लोगों की भावनाओं के अनुसार काम कर रही है।

चिंतन शिविर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, अशोक परनामी व अरुण चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद राज्यवर्धन राठौड़, सुमेधानंद सरस्वती, सीपी जोशी, पी पी चौधरी, दीया कुमारी, कनकमल कटारा एवं निहाल चंद भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल