लाइव न्यूज़ :

युवती से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 13:30 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 26 जून बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्‍थानीय कार्यकर्ता (बूथ अध्‍यक्ष) बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके गांव का ही रहने वाला भाजपा का स्थानीय कार्यकर्ता बृज मोहन पांडेय (30) जान से मारने की धमकी देकर पिछले चार साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

गड़वार थाने के प्रभारी राजीव सिंह ने शनिवार को बताया कि युवती की शिकायत पर शुक्रवार को बृज मोहन पांडेय के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले दिनों उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन बृज मोहन पांडेय ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीर व्हाट्स ऐप पर सार्वजनिक कर दी जिससे उसकी शादी टूट गई। उन्होंने बताया कि युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है तथा आरोपी को आज गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा के जिला प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि बृज मोहन पांडेय भाजपा का बूथ अध्यक्ष है जबकि गड़वार थाने के प्रभारी राजीव सिंह ने पांडेय को भाजपा का स्थानीय कार्यकर्ता बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन