लाइव न्यूज़ :

भाजपा को बंगाल में 70 सीटें भी नहीं मिलेंगी : ममता

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:50 IST

Open in App

कोलकाता, 14 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा यहां विधानसभा चुनावों में 70 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने जलपाईगुड़ी जिले के डाबग्राम-फुलबाड़ी में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किए गए इस दावे का उपहास किया कि भाजपा ने 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव के चार चरणों में ही 100 सीटें जीत ली है।

ममता ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जिन 135 सीटों पर अब तक चुनाव हुए हैं, उनमें भाजपा पहले ही 100 सीटें जीत ली है। मैं कह सकती हूँ कि चुनाव समाप्त होने के बाद, भाजपा को कुल 294 सीटों में से 70 सीटें भी नहीं मिलेंगी"

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ही मुद्दे पर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग बातें कर झूठ फैला रही है।

ममता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने दार्जिलिंग के लेबोंग में कहा था कि कोई एनआरसी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 14 लाख लोगों की पहचान की गई है और उन्हें राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के तहत अवैध प्रवासियों को खोजने के लिए प्रक्रिया के आधार पर निरोध केंद्रों में भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘14 लाख लोगों को निरोध केंद्रों में जाने के लिए कहा गया है।’’

ममता ने कहा कि अगर तृणमूल फिर से सत्ता में आती है तो वह पश्चिम बंगाल में विवादास्पद राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आप सभी नागरिक हैं। लोगों से उनका एकमात्र अनुरोध है कि वे अपना वोट डालें।

ममता ने दावा किया कि भाजपा ऐसे अन्य राज्यों से लोगों को ला रही है जहां महामारी फैली हुयी है और इससे कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा, "ये लोग राज्य में कोविड ​​फैलाएंगे और फिर चले जाएंगे। पिछले साल जब कोविड की स्थिति थी तो भाजपा के किसी भी नेता को राज्य में आने की सुध नहीं थी"

ममता ने 'जन-विरोधी और गरीब-विरोधी रुख' के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि रसोई गैस सहित अन्य ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?