लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने 1 वोट से जीता चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, अनूप गुप्ता होंगे नए मेयर, आम आदमी पार्टी को मिले इतने वोट

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2023 13:55 IST

भाजपा ने इस बार मेयर पद के लिए अनूप गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने जसवीर सिंह लाडी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली बार भी मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच काफी बहस हुई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के 14-14 पार्षद हैं।

चंडीगढ़ः भाजपा 1 वोट के अंतर से चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीत लिया है। भाजपा को कुल 15 वोट मिले, जबकि आप को 14 वोट हासिल हुए। वहीं कांग्रेस और शिअद मतदान से दूर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर बनेंगे।

चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम के विधानसभा हॉल में भाजपा और आप के बीच प्रमुख पद के लिए आमना-सामना हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के 14-14 पार्षद हैं।

भाजपा ने इस बार मेयर पद के लिए अनूप गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने जसवीर सिंह लाडी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

पिछली बार भी मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच काफी बहस हुई थी, लेकिन भाजपा की सरबजीत कौर एक वोट के अंतर से मेयर चुनी गई थीं।

चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर भी इस चुनाव में वोट देने की हकदार हैं। अगर दोनों पार्टियों को बराबर वोट मिलते हैं तो किरण खेर का वोट बीजेपी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, शिरोमणि अकाली दल का भी एक पार्षद है और एक वोट है।

टॅग्स :चंडीगढ़BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया