लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कर्नाटक की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 नवम्बर कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इस सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार सी एम राजेश गौड़ा ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी टी बी जयचंद्र को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जद (एस) ने 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट पर जीत दर्ज की थी जो इस बार तीसरे स्थान पर रही।

जद (एस) के विधायक बी सत्यनारायण का अगस्त में निधन होने के बाद सिरा में तीन नवम्बर को उपचुनाव कराया गया था।

जद (एस) ने सत्यनारायण की पत्नी अम्माजम्मा बी को चुनाव मैदान में उतारा था।

भाजपा उम्मीदवार राजेश गौड़ा एक रेडियोलॉजिस्ट हैं और कांग्रेस के पूर्व सांसद सी पी मुदालगिरियप्पा के बेटे हैं। गौड़ा हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए थे।

उनकी जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सिरा में भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की है।

भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव में सिरा विधानसभा सीट पर तीसरे स्थान पर रही थी।

सत्यनारायण ने उस समय कांग्रेस के जयचंद्र को पराजित किया था।

इस सीट पर हुए उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जयचंद्र को ही उम्मीदवार बनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह