लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:36 IST

Open in App

ईटानगर, 26 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट नगर निगम (पीएमसी) की आठ में से छह सीटें जीत कर भाजपा ने स्थानीय निकाय का शासन कांग्रेस से छीन लिया है वहीं ईटानगर में हुए नगर निगम चुनाव (आईएमसी) में पहली बार हिस्सा लेने वाले जद(यू) को काफी लाभ हुआ और उसके हिस्से में चार सीटें आयी हैं।

पीएमसी चुनाव 2013 में सात सीटें जीतने वाली कांग्रेस को इस बार सिर्फ दो वार्ड सीटें मिली हैं।

आईएमसी की 20 सीटों में से भाजपा के पांच उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव न्याली ऐते ने कहा, ‘‘आईएमसी के बाकी 15 वार्ड में से चार के चुनाव परिणाम भी आ गए हैं और चारों सीटों पर बेहद कम अंतर से जद(यू) को जीत मिली है। स्थानीय निकाय की अन्य सीटों पर मतगणना जारी है।’’

स्थानीय निकाय चुनाव 2013 में पीएमसी की 12 और आईएमसी की 30 सीटें थीं। लेकिन वार्डों के परिसीमन के बाद दोनों शहरी निकायों की सीटें घट गईं।

पिछले चुनाव में पीएमसी में कांग्रेस को सात सीटें मिली थीं, भाजपा को दो और निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीटें मिली थीं।

आईएमसी चुनाव 2013 में कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। वहीं राकांपा को चार, भाजपा को तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल को एक और निर्दलीय को एक सीट मिली थी।

स्थानीय निकाय चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) का प्रदर्शन काफी मायने रखता है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश में उसके सात में से छह विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जदयू ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से सात सीटों पर उसे जीत मिली थी। राज्य में जदयू भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा दल बन कर उभरा था। भाजपा को 41 सीटें मिली थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos