लाइव न्यूज़ :

दीव, दमन के स्थानीय चुनाव में भाजपा की जीत

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:39 IST

Open in App

दमन, 11 नवंबर भाजपा और जद (यू) ने केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली (डीएनएच) और दमन एवं दीव में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में अलग-अलग जीत दर्ज की है।

दमन जिला पंचायत, दमन नगरपालिका, दीव जिला पंचायत, दादरा और नगर हवेली जिला पंचायत एवं इसकी सिलवासा नगरपालिका के लिए आठ नवंबर को चुनाव हुआ था।

निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषित नतीजों के मुताबिक, भाजपा दमन नगरपालिका में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही। वहीं, दमन जिला पंचायत में इसने जीत दर्ज की।

दमन जिला पंचायत पर 2015 से कांग्रेस और कुछ निर्दलीय सदस्यों के गठबंधन का शासन था।

दमन नगरपालिका के 15 वार्डों में से भाजपा ने 11, कांग्रेस ने एक और निर्दलीयों ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की।

दमन जिला पंचायत की 16 सीटों में से भाजपा ने नौ पर तो सात सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया।

भाजपा दीव जिला पंचायत में आठ में से पांच सीटें जीतकर अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलीं।

दादरा और नगर हवेली में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यू) के बीच था जिसे निर्दलीय सांसद मोहन डेल्कर का समर्थन हासिल था।

डेल्कर के समर्थन से जद (यू) ने दादरा और नगर हवेली जिला पंचायत पर कब्जा कर लिया। इस पर 2015 से कांग्रेस का शासन था।

जद (यू) ने 20 में से 17 सीटों पर कब्जा किया तो भाजपा को सिर्फ तीन सीटें ही मिलीं।

वहीं, भाजपा दादरा और नगर हवेली की सिलवासा नगरपालिका में 15 में से नौ सीटें जीतकर अपना शासन बचा पाने में कामयाब रही।

जद (यू) ने दमन एवं दीव में उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos