लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने बेलगाम और बसवकल्याण में जीत दर्ज की, कांग्रेस मास्की में रही विजयी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 21:40 IST

Open in App

बेंगलुरू, दो मई भाजपा ने कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा के उप चुनाव में जीत हासिल की तो कांग्रेस ने मास्की विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

अधिकारियों के मुताबिक, बेलगाम लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मंगला सुरेश अंगड़ी ने कांग्रेस प्रत्याशी सतीश जारखिहोली को 3,968 वोटों से हराया।

मंगला के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के कोरोना संक्रमण के कारण निधन होने के बाद यहां उपचुनाव हुआ।

बसवकल्याण विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शरण सालागर ने कांग्रेस उम्मीदवार माला बी नारायण राव को 11,593 वोटों से पराजित किया। माला के पति नारायण राव का पिछले साल कोविड संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

मास्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बसनगौड़ा तिरुहल ने भाजपा उम्मीदवार प्रतापगौड़ा पाटिल को 30,606 वोटों से हराया।

बेलगाम लोकसभा क्षेत्र और मास्की तथा बसवकल्याण विधानसभा क्ष्रेत्रों में 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। बेलगाम सीट पर 10 उम्मीदवार तथा बसवकल्याण सीट पर 12 और मास्की विधानसभा सीट पर आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

मास्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रहे प्रतापगौड़ा पाटिल को अयोग्य ठहराए जाने के कारण उपचुनाव हुआ है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भाजपा के दोनो विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है