लाइव न्यूज़ :

भाजपा जम्मू कश्मीर में आगामी डीडीसी चुनावों में जीत दर्ज करेगी: ठाकुर

By भाषा | Updated: November 21, 2020 23:06 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवम्बर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा जम्मू कश्मीर में आगामी जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ‘‘विभाजनकारी’’ ताकतों को इन चुनावों में एक अच्छा सबक सिखाया जाए।

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री और जम्मू कश्मीर डीडीसी चुनाव में पार्टी के प्रभारी ठाकुर ने कहा, ‘‘भाजपा डीडीसी चुनावों में विकास के लिए और पाकिस्तान तथा चीन को उनके नापाक एजेंडों में हराने के लिए हर एक सीट जीतेगी।’’

उन्होंने गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के स्पष्ट संदर्भ में कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां (जम्मू और कश्मीर) के राजनीतिक दल पाकिस्तान और चीन के समर्थन में बयान दे रहे हैं।’’

ठाकुर ने यहां पार्टी मुख्यालय में कई बैठकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि इन विभाजनकारी ताकतों को इन चुनावों में एक अच्छा सबक सिखाया जाए और कोई भी व्यक्ति ‘तिरंगा’ (राष्ट्रीय ध्वज) के खिलाफ या पाकिस्तान और चीन के पक्ष में बोलने की हिम्मत न करे।’’

केंद्रीय मंत्री ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक ले जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र