लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का दावा

By भाषा | Updated: March 14, 2021 17:37 IST

Open in App

लखनऊ, 14 मार्च उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर चल रही है और पार्टी इस राज्य में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

मौर्य ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि पिछले तीन महीनों से वह पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं और आम लोगों से संवाद के आधार पर कह सकते हैं कि राज्य में भाजपा के पक्ष में ऐसी जबरदस्त लहर चल रही है जो 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में भी नहीं चल रही थी।

मौर्य ने दावा करते हुए कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के अब गिने-चुने दिन ही रह गए हैं। दो मई, दीदी गई।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में जनता 'बुआ भतीजे' (ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी) की जोड़ी को उसी तरह खारिज कर देगी, जैसे 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने बुआ भतीजे (मायावती और अखिलेश यादव) की जोड़ी को ठुकराया था।

पश्चिम बंगाल के 35 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार कर रहे उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सवाल किया, ‘‘आखिर दीदी को जय श्रीराम के नारे से परेशानी क्यों होती है? ऐसा सिर्फ इसलिए है कि वह तुष्टीकरण की राजनीति करके घुसपैठियों के वोट हासिल करना चाहती हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस सरकार से मुक्ति पाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू