लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी उप्र में पिछली बार से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतेगी भाजपा : अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:05 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

वाराणसी, 29 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में ज्यादा सीटें जीतेगी और किसानों के प्रदर्शन का क्षेत्र में जनभावना पर कोई असर नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह दावा किया है।

भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव के सह-प्रभारी ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी, योगी आदित्यनाथ सरकार के तहत "गुंडाराज" के खिलाफ कार्रवाई, "अभूतपूर्व" विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण बनी सकारात्मक जन भावना के दम पर राज्य में 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को फायदा मिलेगा, पीटीआई-भाषा की तरफ से पूछे गए इस सवाल पर उन्होंने कहा, “हम विधेयक किसानों के लाभ के लिए लाए थे। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा, किसी न किसी कमी के कारण, हम किसानों को समझा नहीं पाए। अगर विधेयक निरस्त भी किए गए हैं, तो यह राष्ट्रीय हित में किया गया।”

उन्होंने कहा, “मैं कानूनों के निरस्त होने से पहले मेरठ और सहारनपुर गया था...उस वक्त भी जनभावना बहुत सकारात्मक थी।” साथ ही कहा कि भाजपा की रैलियों में बड़ी भीड़ देखी जा सकती थी और लोगों में बहुत उत्साह था।

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा की 76 सीटें पश्चिम उत्तर प्रदेश से आती हैं। 2017 में, भाजपा ने क्षेत्र की 76 में से 66 सीट पर जीत हासिल की थी वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) को चार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तीन और कांग्रेस को दो सीटें मिली थी।

ठाकुर ने कहा कि आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में “गुंडाराज और माफियाराज” को खत्म किया है जबकि पूर्व की सरकारें उन्हें कथित तौर पर संरक्षण देती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के शासन काल के दौरान राज्य में गुंडाराज और माफियाराज के चलते लोग उत्तर प्रदेश से भाग गए थे और अब वे आदित्यनाथ शासन का काम देखकर लौट रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछली समाजवादी पार्टी ने जहां महिलाओं पर कथित तौर पर अत्याचार किया था, वहीं उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ सरकार के तहत कोई भी महिलाओं को बुरे इरादे से देखने की हिम्मत नहीं कर सकता।

अपने उत्तर प्रदेश चुनाव अभियान के लिए कांग्रेस के महिला केंद्रित दृष्टिकोण पर एक सवाल के जवाब में, ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों के साथ हाथ मिलाया था।

उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी यह स्वीकार नहीं करेंगी कि सपा ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गुंडों का समर्थन किया था?”

ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब रात में भी बाहर निकल सकती हैं और ‘गुंडाराज और माफियाराज’ के खिलाफ आदित्यनाथ सरकार की कार्रवाई के चलते अब कारोबारियों में भी विश्वास पैदा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “सकारात्मक जनभावना के चलते हम 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में लौटेंगे... पिछले दो वर्षों में कोविड से उत्पन्न समस्याओं के बावजूद हम राज्य के कोने-कोने में विकास लाए हैं।”

ब्राह्मण समुदाय में नाराजगी की खबरों पर ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं