लाइव न्यूज़ :

भाजपा बिना किसी गठबंधन के भी गोवा में चुनाव जीतेगी: तनावाडे

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:10 IST

Open in App

पणजी, छह दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा के घंटों बाद सोमवार को कहा कि भले ही सभी विपक्षी दल एकसाथ चुनाव लड़ें फिर भी भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जीतेगी।

गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को 40 सदस्यीय विधानसभा सीट में से सिर्फ 13 सीट पर जीत मिली थी और 17 कांग्रेस के खाते में गई थी। भाजपा दो क्षेत्रीय पार्टियों एमजीपी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के समर्थन से ही सत्ता में आ सकती थी।

हाल ही में विजय सरदेसाई नीत जीएफपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। भाजपा ने पूर्व में यह स्वीकार किया था कि वह चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए एमजीपी के साथ बातचीत कर रही थी।

भाजपा गोवा इकाई अध्यक्ष सदानंद शेट तनावाडे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा चुनाव जीतने के लिए वोटों के बंटवारे पर आश्रित नहीं है। जब हम चुनाव लड़ते हैं तो यही सोचते हैं कि यह भाजपा बनाम अन्य है।’’

तनावाडे ने कहा कि पूर्व के चुनाव परिणाम बताते हैं कि सभी विपक्षी दलों के भाजपा के विरूद्ध लड़ने के बाद भी पार्टी विजयी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए