लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सभी चार सीटें जीतेगी भाजपा: सिंधिया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:38 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), पांच अक्टूबर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक सीट एवं तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा सभी चार सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

सिंधिया ने ग्वालियर में संवाददाताओं से कहा कि आम लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ है, इसलिए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट एवं तीन विधानसभा सीटों- निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर, अलीराजपुर जिले की जोबट और सतना जिले की रैगांव में 30 अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती दो नवंबर को होगी। इनमें से खंडवा लोकसभा एवं रैगांव विधानसभा सीट भाजपा सदस्यों की निधन के कारण खाली हुई हैं, जबकि पृथ्वीपुर एवं जोबट विधानसभा सीटें कांग्रेस विधायकों के निधन के कारण रिक्त हुई हैं।

कांग्रेस ने इन चारों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि भाजपा ने अभी तक इनमें से किसी भी सीट के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की कैबिनेट में चंबल एक्सप्रेस-वे के लिए बजट का प्रावधान हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जमीन आवंटन कर दिया है और जल्द ही इसके फलस्वरूप ग्वालियर-चंबल संभाग से एक्सप्रेस-वे गुजरेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह न सिर्फ हमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान से जोड़ेगा बल्कि औद्योगिक रूप से भी इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। जल्द से जल्द यहां काम शुरू होने वाला है।’’ सिंधिया ने बताया कि यह करीब 10,000 करोड़ रुपये की बेहद महत्वपूर्ण योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए