लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल से महाराष्ट्र की स्थिति पर राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपने का आग्रह करेगी भाजपा: मुनगंटीवार

By भाषा | Updated: March 22, 2021 17:16 IST

Open in App

मुंबई, 22 मार्च भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से बुधवार को मिलकर राज्य की वर्तमान स्थिति पर एक “तथ्यात्मक” रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजने का आग्रह करेगी। पार्टी के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुनगंटीवार ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए राज्य की वर्तमान स्थिति की तुलना 1980 से की जब महाराष्ट्र में शरद पवार की प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।

भाजपा नेता ने कहा कि “1980 जैसी स्थिति होने” के बावजूद वह राष्ट्रपति शासन की मांग नहीं कर रहे हैं।

मुनगंटीवार ने कहा कि परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं और उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।

सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे आठ पन्नों के पत्र में दावा किया था कि गृह मंत्री अनिल देशमुख, पुलिस अधिकारियों से बार और होटलों से सौ करोड़ रुपये प्रतिमाह उगाही करने को कहते थे।

हालांकि, देशमुख ने सिंह के आरोपों का खंडन किया है।

मुनगंटीवार ने कहा, “राज्यपाल प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख होते हैं। संविधान कहता है कि यदि राज्य सरकार संविधान के मुताबिक नहीं चल रही तो राज्यपाल को राष्ट्रपति तक सच्चाई पहुंचानी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हम परसों राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। हम मांग करेंगे कि वह राज्य में चल रहे घटनाक्रम के बारे में राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए