लाइव न्यूज़ :

एक करोड़ परिवारों तक पहुंचकर ममता बनर्जी की 'नाकामियां' बताएगी भाजपा

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:44 IST

Open in App

कोलकाता, दो दिसंबर भाजपा पश्चिम पश्चिम बंगाल में एक करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचकर ममता बनर्जी नीत राज्य सरकार की कथित नाकामियों के बारे में बताएगी। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के 'द्वारे सरकार' कार्यक्रम के जवाब में यह अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान पांच दिसंबर से शुरू होगा।

घोष ने दावा किया कि ममता बनर्जी की सरकार 'द्वारे सरकार' (घर-घर सरकार) को सफल बनाने के लिये सरकारी अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा, ''हम 'आर नोए अन्याय' (अब और अन्याय नहीं) नाम से अभियान शुरू करेगें और तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में अन्याय का सामना कर रहे लोगों से उनके घर जाकर मिलेंगे।''

घोष ने कहा कि यह कार्यक्रम का दूसरा चरण होगा। पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ता जून-जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र लेकर एक करोड़ परिवारों के पास गए थे। इस पत्र में भाजपा नीत केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो