लाइव न्यूज़ :

भाजपा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश स्तरीय छह यात्राएं निकालेगी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:14 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश स्तरीय छह यात्राएं निकालने का निर्णय किया है,जो प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहें। विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर को प्रदेश यात्रा प्रमुख बनाया गया है।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं निकालने जा रही है। पार्टी केंद्र सरकार की साढ़े सात वर्षों की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी।

उन्होंने कहा,‘‘ 2017 के चुनावों से पहले हमने जब यात्रा निकाली थी तब हम पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद से चली आ रही भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदला है। उन्होंने गांव के लिए, गरीब के लिये, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नये भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है। आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर है।’’

उन्होंने कहा कि इस बारे में राजनैतिक दल व उनके लोग भले ही बात न करते हों लेकिन समाज का आम आदमी प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रसन्न है और समाज के हर व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जाने वाले है, सभी कार्यकर्ता अपने जनपदों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।’’

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल