लाइव न्यूज़ :

भाजपा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश स्तरीय छह यात्राएं निकालेगी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 00:36 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश स्तरीय छह यात्राएं निकालने का निर्णय किया है,जो प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहें। विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर को प्रदेश यात्रा प्रमुख बनाया गया है।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं निकालने जा रही है। पार्टी केंद्र सरकार की साढ़े सात वर्षों की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी।

उन्होंने कहा,‘‘ 2017 के चुनावों से पहले हमने जब यात्रा निकाली थी तब हम पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद से चली आ रही भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदला है। उन्होंने गांव के लिए, गरीब के लिये, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नये भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है। आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर है।’’

उन्होंने कहा कि इस बारे में राजनैतिक दल व उनके लोग भले ही बात न करते हों लेकिन समाज का आम आदमी प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रसन्न है और समाज के हर व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जाने वाले है, सभी कार्यकर्ता अपने जनपदों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।’’

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

राज्य भाजपा कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मंगलवार को पार्टी में कई अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुयें ।

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए