लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में छह चुनावी यात्राएं निकालेगी भाजपा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 13:26 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्य की जनता के बीच जाने के लिए छह यात्रा निकालने का फैसला किया।

यहां भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को कार्ययोजना बैठक में यह फैसला किया गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, ''भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी। कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से भाजपा 300 प्‍लस सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है- भारत माता की जय।''

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर 2016 में भाजपा ने चार परिवर्तन यात्राएं निकालकर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। उस समय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में झांसी से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हुई और इसके अलावा सहारनपुर, सोनभद्र और बलिया से भी परिवर्तन यात्राएं निकलीं गई जिनमें भाजपा ने तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा देकर परिवर्तन का आगाज किया था।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 312 सीटों पर और सहयोगी दलों को 13 सीटों पर विजय मिली और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनी थी।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि अब हमारी यात्राओं में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि यात्रा की विस्तृत कार्ययोजना बाद में तय की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो