लाइव न्यूज़ :

भाजपा उचित समय पर फैसला करेगी: प्रवीण दरेकर

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:02 IST

Open in App

ठाणे, 11 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण दरेकर ने रविवार को कहा कि पार्टी इस बात पर उचित समय पर फैसला करेगी कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारना चाहिए या कोई अन्य रणनीति बनानी चाहिए।

कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने इस साल फरवरी में पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष का पद संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के औहदे से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह पद खाली है।

हाल में, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर विधानसभा अध्यक्ष के पद को भरने पर फैसला लेने के लिए कहा था। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानमंडल के दो दिवसीय मानसून सत्र के दौरान नहीं हुआ है। दरेकर ने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं नारायण राणे और कपिल पाटिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करना, खासतौर पर महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित होगा। राज्यसभा सांसद राणे और भिवंडी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पाटिल दोनों ही कोंकण क्षेत्र से हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने ठाणे जिले के डोम्बिवली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राणे को मंत्रिमंडल में इसलिए शामिल नहीं किया गया है कि वह शिवसेना के विरोधी हैं बल्कि उन्हें राज्य के विकास के लिए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ‘संकीर्ण मानसिकता’ नहीं रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL ऑक्शन में इतिहास रचते कैमरन ग्रीन, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत अधिक खबरें

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतAadhaar card update: आधार कार्ड से ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को रखना है सेफ, तो अभी करें ये काम