भाजपा ‘लव जिहाद’ के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन करेगी : दक्षिण कन्नड के पार्टी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: August 14, 2021 22:32 IST2021-08-14T22:32:24+5:302021-08-14T22:32:24+5:30

BJP will support protest against 'love jihad': Dakshina Kannada party president | भाजपा ‘लव जिहाद’ के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन करेगी : दक्षिण कन्नड के पार्टी अध्यक्ष

भाजपा ‘लव जिहाद’ के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन करेगी : दक्षिण कन्नड के पार्टी अध्यक्ष

मंगलुरु, 14 अगस्त भाजपा ‘लव जिहाद’ और चरमपंथी गतिविधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन जारी रखेगी। यह घोषणा पार्टी की दक्षिण कन्नड जिला इकाई के अध्यक्ष सुदर्शन मूदबिदरी ने शनिवार को की।

पूर्व विधायक इदिनब्बा के घर के सामने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की मंगलुरु के विधायक यूटी खादर द्वारा की गई निंदा पर प्रतिक्रिया देते हुए सुदर्शन ने कहा कि दशकों से संघ परिवार लव जिहाद, आतंकवाद और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाता रहा है।

उन्होंने खादर के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि बाहर के लोग मुश्किल पैदा करने उनके निर्वाचन क्षेत्र में आए हैं। सुदर्शन ने कहा, ‘‘उल्लाल हमारी भूमि है पाकिस्तान की नहीं।’’

भाजपा जिलाध्यक्ष ने इदिनब्बा के आवास के सामने विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का बचाव किया। हाल में इदिनब्बा के आवास पर एनआईए ने छापे मारे थे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को खादर ने संवाददाता सम्मेलन कर प्रदर्शन की निंदा की थी और संघ से जुड़े संगठनों को मामले का राजनीतिकरण नहीं करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP will support protest against 'love jihad': Dakshina Kannada party president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे