लाइव न्यूज़ :

JDS प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कहा-भाजपा, कांग्रेस से दूरी बनाते हुए पार्टी को करेंगे मजबूत

By भाषा | Updated: December 2, 2019 19:33 IST

देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘मेरा दोनों के साथ अनुभव (सरकार चलाने का) है। भाजपा के साथ सरकार चलाने का अनुभव मुझे मेरे बेटे (एचडी कुमारस्वामी) के कारण है और मेरी इजाजत से कांग्रेस के साथ भी हमने सरकार बनाई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेवेगौड़ा ने कहा, ‘‘मेरा दोनों के साथ अनुभव (सरकार चलाने का) है। कुमारस्वामी ने भी कहा था कि उपचुनाव के बाद राज्य को स्थायी सरकार मिलेगी लेकिन जरूरी नहीं है

जद(एस) के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने सोमवार को कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों से दूरी बनाए रखते हुए वह अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। कुछ दिन पहले उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के साथ उपचुनाव बाद गठबंधन की संभावना के संकेत दिए थे।

एक दिन पहले ही कांग्रेस ने भी संकेत दिए थे कि पांच दिसंबर के विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में वह सरकार गठन के लिए जद(एस) के साथ हाथ मिला सकती है। देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘मेरा दोनों के साथ अनुभव (सरकार चलाने का) है। भाजपा के साथ सरकार चलाने का अनुभव मुझे मेरे बेटे (एचडी कुमारस्वामी) के कारण है और मेरी इजाजत से कांग्रेस के साथ भी हमने सरकार बनाई है।’’

उन्होंने बेलगावी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दोनों से दूरी बनाते हुए, दोनों को ‘नमस्कार’ कहते हुए मैं अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए सीमा से बाहर जाकर भी काम करूंगा।’’ देवेगौड़ा ने हाल में कहा था कि उपचुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी क्या फैसला लेती हैं, यह देखना होगा। इसके बाद यह अटकलें लगने लगी थीं कि यदि जरूरत पड़ी तो दोनों दल एक बार फिर साथ आ सकते हैं।

कुमारस्वामी ने भी कहा था कि उपचुनाव के बाद राज्य को स्थायी सरकार मिलेगी लेकिन जरूरी नहीं है कि वह भाजपा की ही सरकार हो। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह 15 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के परिणाम का इंतजार करें। परिणाम नौ दिसंबर को आएगा। 

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीकर्नाटकजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह