लाइव न्यूज़ :

भाजपा 18 नवंबर से चार दिवसीय जन स्वराज यात्रा शुरू करेगी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:06 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी तालुक पंचायत और जिला पंचायत चुनाव जीतने के लिए 18 नवंबर से पूरे कर्नाटक में चार दिवसीय 'जन स्वराज यात्रा' शुरू करेगी।

प्रदेश पार्टी प्रवक्ता गणेश कार्णिक ने मंगलवार को यहां कहा, “हम 18 नवंबर से चार दिवसीय 'जन स्वराज यात्रा' शुरू कर रहे हैं। तालुक और जिला पंचायत चुनाव जीतने पर ध्यान देने के लिए चार टीमें चार दिनों के लिए राज्य के चारों कोनों की यात्रा करेंगी।” कार्णिक मंगलवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बी एल संतोष और सी टी रवि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, कर्नाटक भाजपा के महासचिव अरुण कुमार (संगठन), कर्नाटक के मंत्री, विधायक और अन्य राज्य स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने 10 दिसंबर को 25 सीटों पर और अगले साल जून में दो सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव जीतने की रणनीति पर भी चर्चा की।

कार्णिक ने कहा कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका चुनाव पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र