लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषण जल्द करेगी भाजपा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:53 IST

Open in App

जयपुर, 22 मार्च भारतीय जनता पार्टी राज्य की तीन विधानसभा सीटों के लिए अगले महीने होने वाले उपचुनाव हेतु अपने प्रत्याशी जल्द ही घोषित करेगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सोमवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘उपचुनावों की घोषणा से पहले ही भाजपा जमीनी तौर पर कार्य पूरा कर चुकी है। बूथ स्तर तक समीक्षा बैठकें और कार्यकर्ता सम्मेलन भी हो चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टिकट चयन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता जिनको प्रभारी बनाया गया वह रायशुमारी को लेकर गए थे उनकी रिपोर्ट आ चुकी है और सर्वे रिपोर्ट भी आ चुकी है और जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।’’

पूनियां व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने आगामी उपचुनाव की तैयारियों हेतु सभी मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक कर संवाद किया व आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

उपचुनावों में मुद्दों के सवाल पर पूनियां ने कहा कि सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, संविदाकर्मी, बेरोजगारी भत्ता, लम्बित भर्तियां, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा प्रमुख मुद्दे होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों राजसमंद, सहाड़ा व सुजानगढ़ पर उप चुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। यहां नामांकन मंगलवार को शुरू होगा।

फोन टैपिंग को लेकर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब तो बिल्कुल शीशे की तरह साफ हो गया फोन टैपिंग हुई है और फोन टैपिंग किसने की और कितने लोगों की की गई और किन-किन की हुई है, आशंका यह है इस पूरे कालखंड के दौरान केवल कांग्रेस के नेताओं की ही नहीं दूसरे लोगों के भी फोन टेप हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान