लाइव न्यूज़ :

चुनावी जीत के लिए साधु-संतों से आशीर्वाद लेगी भाजपा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 13:12 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 19 जुलाई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ने के बीच जहां बसपा ब्राम्हणों को अपने पाले में लाने की कोशिश में सम्मेलन आयोजित करने जा रही है, वहीं भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मठों और मंदिरों में दस्तक देंगे तथा साधु-संतों को सम्मानित करके आगामी चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेंगे।

भाजपा के गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को 'भाषा' को बताया कि 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर भाजपा के पदाधिकारी, सांसद और विधायक, मंत्री तथा निगमों के पदस्थ लोग गोरक्ष प्रांत से जुड़े सभी मठों और मंदिरों में जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मठों व मंदिरों में साधु-संतों को अंग वस्त्र और नारियल भेंट कर सम्मानित करने के साथ ही प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए उनका आशीर्वाद भी लिया जायेगा।

सिंह ने बताया कि गोरक्ष प्रांत के सभी जिलों में इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को इस बारे में दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।

गौरतलब है कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने के लिए जगह-जगह ब्राह्मण सम्मेलन कराने का ऐलान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos