लाइव न्यूज़ :

भाजपा असम में सत्ता में लौटेगी, पांच साल में विकास कार्यों से लोग हैं खुश : सोनोवाल

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अप्रैल असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को भरोसा जताया कि भाजपा हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी और लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी क्योंकि ‘‘लोग पिछले पांच वर्षों में सकारात्मक कार्यों से खुश हैं।’’

मंत्रिमंडल के सहयोगी डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दास के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने तीन चरणों के चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदान के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया।

सोनोवाल ने कहा, ‘‘भाजपा दूसरी बार असम में सरकार बनाएगी। लोग असम में भूमि, संस्कृति, विरासत, भाषा के संरक्षण के लिए हमारे कार्यों से खुश हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में उत्साह के साथ भागीदारी की है। ’’

सोनोवाल ने कहा कि भाजपा की ‘‘मूल्य आधारित राजनीति’’ के कारण इस चुनाव में पार्टी के लिए बेहतर परिणाम आएंगे। उन्होंने चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और सहयोगी दलों-अगप और यूपीपीएल का भी आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?