धर्मशाला (हिप्र), 17 नवंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी और सत्ता बरकरार रखेगी।
ठाकुर ने कांगड़ा जिले के जसवान प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ रुपये कीमत की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
उन्होंने कोटला-बहेद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ राज्य सरकार समर्पण से काम कर रही है जिससे लोगों का विश्वास बढ़ा है।“
ठाकुर ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा में जीत दर्ज कर भाजपा फिर सत्ता में लौटेगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।