भाजपा 2022 के विस चुनाव में हिप्र की सत्ता बरकरार रखेगीः मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:58 IST2020-11-17T20:58:10+5:302020-11-17T20:58:10+5:30

BJP will retain power of Hippar in 2022 election: Chief Minister | भाजपा 2022 के विस चुनाव में हिप्र की सत्ता बरकरार रखेगीः मुख्यमंत्री

भाजपा 2022 के विस चुनाव में हिप्र की सत्ता बरकरार रखेगीः मुख्यमंत्री

धर्मशाला (हिप्र), 17 नवंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी और सत्ता बरकरार रखेगी।

ठाकुर ने कांगड़ा जिले के जसवान प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ रुपये कीमत की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

उन्होंने कोटला-बहेद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ राज्य सरकार समर्पण से काम कर रही है जिससे लोगों का विश्वास बढ़ा है।“

ठाकुर ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा में जीत दर्ज कर भाजपा फिर सत्ता में लौटेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP will retain power of Hippar in 2022 election: Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे