लाइव न्यूज़ :

असम के सर्वांगीण विकास के कारण भाजपा राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी: नड्डा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:47 IST

Open in App

सिलचर (असम), 11 जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में असम में सत्ता में लौटेगी और विधानसभा की 126 में से 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी क्योंकि सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है।

सिलचर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 2016 में विधानसभा चुनाव में विजय के बाद से भाजपा ने जिला परिषद, पंचायत, क्षेत्रीय या स्वायत्त परिषदों के सभी चुनावों में जीत हासिल की है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि असम की संस्कृति, भाषा और पहचान को अहमियत देने के कारण पार्टी को सफलता मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा असम के विकास के लिए शांतिपूर्वक काम कर रही है। पार्टी ने सभी समुदायों के हितों को ध्यान में रखा है। दूसरों को नुकसान पहुंचाए बिना सबकी मांगों को पूरा किया गया है।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शांति समझौते पर दस्तखत कर 50 वर्ष पुराने बोडो मुद्दे का हल कर दिया और उग्रवादियों को मुख्यधारा में लाया गया। सभी हितधारकों को विश्वास में लिया गया और समझौते से सुनिश्चित हुआ कि उनकी मांगों को मान्यता दी जाए।’’

दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को राज्य आए भाजपा प्रमुख सिलचर के बाद गुवाहाटी जाएंगे, जहां वह पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी, चुनाव कमेटी और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर