लाइव न्यूज़ :

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा मुख्यमंत्री को हटायेगी : आप

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि उसे ‘‘विश्वस्त सूत्रों’’ से पता चला है कि गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बदल देगी क्योंकि लोग उनके नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन से अप्रसन्न हैं ।

पार्टी मुख्यालय में यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुये वरिष्ठ पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय कर चुकी है क्योंकि भगवा दल यह समझ चुका है कि सावंत के नेतृत्व में चुनाव में जाना कठिन होगा ।

आप के इस दावे पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘(प्रमोद) सावंत की अगुवाई वाली राज्य सरकार से गोवा के लोग अप्रसन्न हैं क्योंकि मौजूदा प्रशासन अपने कार्यकाल में विभिन्न मोर्चों पर विफल साबित हुआ है।’’

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि भाजपा गोवा में चुनाव से दो तीन महीने पहले वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बदलने जा रही है।’’

सिसोदिया ने कहा, ‘‘भाजपा ने सावंत को हटाने तथा एक नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने का निर्णय किया है, क्योंकि पार्टी समझ चुकी है कि सावंत के नेतृत्व में चुनाव मैदान में जाने पर कठिनाई होगी क्योंकि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने काम नहीं किया। गोवा के लोग प्रमोद सावंत सरकार से अप्रसन्न हैं ।

आप नेता ने कहा कि भाजपा चाहे नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर ले लेकिन उनकी ही पार्टी गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में जीतेगी ।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल चेहरा बदल देने से लोगे धोखे में नहीं आयेंगे । मौजूदा मुख्यमंत्री को हटा कर किसी और प्रदेश का मुख्यमंत्री बना देने से लागों के मूड में कोई बदलाव नहीं आयेगा । आसन्न विधानसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी को जनादेश देंगे ।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली सरकार पर विफलता का आरोप लगते हुये उसे गिनाया और कहा कि जब प्रदेश में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही थी तब ये लोग ‘‘आराम से बैठे’’ थे।

आप नेता ने आरोप लगाया, ‘‘इसका परिणाम यह हुआ कि संक्रमण दर 50 प्रतिशत पर पहुंच गया जो देश में सबसे अधिक है। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये गोवा के पंचायतों को लॉकडाउन लगाना पड़ गया ।

भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाते हुये सिसोदिया ने आरोप लगाया कि गोवा सरकार पर दस हजार युवाओं को नौकरी देने और ‘‘कोरोना योद्धाओं’’ का बेतन 20 प्रतिशत बढ़ाने का झूठा वादा किया ।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोवा सरकार प्रदेश में अपराधों में हो रही बढोत्तरी पर लगाम लगाने में विफल रही है ।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने गोवा में 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और उसके किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह