लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव में पिछली बार से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा : केशव मौर्य

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:21 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2022 के विधानसभा चुनाव में 2017 के चुनाव की तुलना में बड़ी जीत दर्ज करेगी।

भाजपा की "जन विश्वास यात्रा" में यहां आए उपमुख्यमंत्री मौर्य ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 प्रतिशत से अधिक वोटों के साथ 300 से अधिक सीटें जीतेगी।

उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में करीब 40 फीसदी वोटों के साथ 312 सीटें जीती थीं और 13 सीटें भाजपा की सहयोगी पार्टियों को मिली थीं।

मौर्य ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी इस बार बदायूं में छक्का लगाएगी। उल्लेखनीय है कि बदायूं जिले में विधानसभा की छह सीटें हैं जिनमें पिछले चुनाव में भाजपा को पांच सीटों पर जीत मिली थी। मौर्य ने ये सभी छह सीटों पर जीत का दावा किया।

इस सवाल पर कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य में लगाया गया रात का कर्फ्यू कितना प्रभावी है, मौर्य ने कहा, ‘‘हम जितना भी सावधानी बरत सकते हैं उतनी बरतनी चाहिए, इसको लेकर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी रखनी चाहिए, बचाव करना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है देश ने कोविड-19 संकट से जिस तरह पहले निजात पाया, उसी तरह इस संकट से भी हम लोग निपटने में सक्षम होंगे।’’

जब उनसे इसको लेकर सवाल किया गया कि सरकार का निर्णय आ गया है कि शादी समारोह में 200 लोग आएं लेकिन रैली के लिए अभी तक कोई कोरोना प्रोटोकॉल नहीं आया है, उन्होंने कहा कि लोगों को सावधानी के साथ, बचाव के साथ आने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos