लाइव न्यूज़ :

भाजपा स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा बचा पाने में महाराष्ट्र सरकार की नाकामी को विधानसभा में उठाएगी:फडणवीस

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:30 IST

Open in App

मुंबई,21 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को बचा पाने में महाराष्ट्र सरकार की नाकामी के मुद्दे को बुधवार से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाएगी। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को यह कहा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा आपदा प्रभावित किसानों को फसल बीमा के वितरण में गड़बड़ी के मुद्दे को भी विधानसभा में उठाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा के मुद्दे पर कहा, ‘‘आंकड़े एकत्र करने में महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से नाकाम रही। इन आंकड़ों से स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को समर्थन मिलता। यही कारण है कि ये चुनाव (मंगलवार को) बगैर ओबीसी आरक्षण के हो रहे हैं। ’’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षित 27 प्रतिशत सीट सामान्य श्रेणी के तहत अधिसूचित करने का निर्देश दिया था।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया था कि उसे स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा की अपनी मांग के समर्थन में आंकड़े जुटाने के लिए तीन महीनों का वक्त चाहिए। हालांकि, ऐसा नहीं किया गया। इसके चलते, स्थानीय निकाय चुनाव ओबीसी कोटा के बगैर हो रहे हैं। हम इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि विपक्ष विभिन्न विभागों में भर्तियों के लिए कथित परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच की अपनी मांग दोहराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं