लाइव न्यूज़ :

तीसरी लहर से बचाव के लिए चार लाख स्वयंसेवक तैयार करेगी भाजपा: नड्डा

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:39 IST

Open in App

आगरा (उप्र), आठ अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोरोना वायरस से निपटने में चिकित्सकों के योगदान की रविवार को सराहना की और कहा कि भाजपा संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के निपटने की तैयारियों के तहत चार लाख स्वयंसेवकों को तैयार करेगी।

नड्डा ने यहां फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे परिवार में कई चिकित्सक हैं, इसलिये मुझे पता है कि चिकित्सकों की व्यथा क्या होती है। जीवन और मौत से जूझने वाले को जीवन देने का काम चिकित्सक करता है। कोरोना वायरस के बीच आप सभी लोगों ने जिस तरीके से मानवता की सेवा की है, उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।’’

इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुझे एहसास है कि पिछले डेढ़ वर्ष से उन चिकित्सकों के परिवारों की स्थिति क्या रही होगी, जो हर दिन कोरोना वायरस वार्ड से होकर वापस आते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के तहत चार लाख स्वयंसेवकों को तैयार कर रही है। नड्डा ने कहा कि सरकार ने 2017 में स्वास्थ्य नीति बनाई, जिसके तहत 45 साल के ऊपर के हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘80 हजार गांव में स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं और 2022 तक हम डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्र बना लेंगे।’’

इस बीच, भाजपा ने 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आगरा में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की। होटल ताज विलास में संगठनात्मक बैठक में नड्डा ने ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने को कहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने बताया कि आगरा में एसएन मेडिकल कालेज को सुपर स्पेशैलिटी बनाया जा रहा है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को उत्साह के साथ करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता