लाइव न्यूज़ :

चुनावों में हार की खामियों को दूर करेगी भाजपा, राज्य में लोकतंत्र बहाल करेगी : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: June 29, 2021 23:47 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जून पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के करीब दो महीने बाद पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा कि ‘‘उम्मीदें हकीकत से मेल नहीं खा पाईं,’’ जैसा कि अनुमान जताया गया और अंतिम परिणाम देखने को मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कमियों को दूर करने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने संकल्प जताया कि मुख्य विपक्षी दल राज्य में ‘‘लोकतंत्र बहाल’’ करेगा।

पार्टी की राज्य इकाई ने दिन में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कहा कि भगवा दल चुनाव जीतने में भले ही विफल रहा लेकिन इसकी संख्या विधानसभा में तीन से बढ़कर 77 हो गई और इसे 2.8 करोड़ मतदाताओं ने वोट दिया।

घोष ने कहा, ‘‘हमारी संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और निश्चित तौर पर हम अलोकतांत्रिक, तानाशाही और भ्रष्ट टीएमसी के खिलाफ आगामी उपचुनावों में अच्छी लड़ाई लड़ेंगे। निश्चित रूप से हम खामियों को दूर करेंगे जिस कारण विधानसभा चुनाव में हमारी हार हुई और हम मजबूत बनकर उभरेंगे।’’

बहरहाल, उन्होंने कहा कि भाजपा को नगर निकाय चुनावों को लेकर बहुत उम्मीद नहीं है जिसे राज्य चुनाव आयोग की देखरेख में कराया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से पाला बदलकर भाजपा में आए राजीव बनर्जी के बैठक में नहीं आने पर घोष ने कहा, ‘‘हम इस तरह के कारकों का विश्लेषण करेंगे और इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’’ विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बनर्जी मई में चुनाव परिणाम जारी होने के बाद से भगवा दल से दूरी बनाए हुए हैं। वह दोमजुर सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस