लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार को नहीं गिराएगी भाजपा, 2023 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी : शाह

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:25 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसंबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को इसे ''भ्रष्ट, निकम्मी व बैसाखी के सहारे'' चलने वाली सरकार करार दिया और कहा कि वह केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में रोड़े अटका रही है।

इसके साथ ही भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा,'' भाजपा आपकी सरकार नहीं गिराएगी बल्कि 2023 में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।''

शाह ने दावा किया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे शाह भाजपा जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा,'' उनको हमेशा डर रहता है मेरी सरकार गिर जाएगी, मेरी सरकार गिर जाएगी... भईया कौन गिरा रहा है? कोई नहीं गिरा रहा। मगर आप ऐसा क्यों कर रहे हो कि आपके ही लोग भागे जा रहे हैं?''

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ''भाजपा कभी आपकी सरकार नहीं गिराएगी। भाजपा 2023 में जनता के सामने जाकर मजबूती के साथ अपना पक्ष रखकर प्रचंड बहुमत के साथ फिर से चुनकर यहां आने वाली है।''

उल्लेखनीय है कि पिछले साल तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई विधायकों के बागी रुख अपना लेने के कारण अपनी सरकार पर आए राजनीतिक संकट के बाद मुख्यमंत्री गहलोत बार-बार यह आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा के नेताओं ने उनकी सरकार को गिराने का प्रयास किया।

अमित शाह ने उपस्थिति जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया,'' इसलिए, मैं आपका आह्वान करने आया हूं कि इसी राजस्थान में निकम्मी व भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार को मूल समेत उखाड़ कर फेंक देना है और यहां पर भाजपा की सरकार बनानी है।''

केंद्रीय गृह मंत्री ने कानून व्यवस्था, शिक्षा सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है और वह केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन में रोड़े अटका रही है।

शाह ने कहा,'' ढेर सारे काम जो भारत सरकार करना चाहती है उसमें रोड़ा अटकाया जा रहा है। बहुत सारा कर्जा लिया हुआ है। राजस्थान में प्रत्येक व्यक्ति पर 65,300 रुपये का कर्ज है।''

उन्होंने आरोप लगाया,''बैसाखियों के आधार पर चलने वाली गहलोत सरकर ने चुनाव में आने से पहले बेरोजगारी भत्ता देने व किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। क्या हुआ? किसानों से झूठे वादे कर ये लोग सत्ता में आए हैं वादे पूरे करने की हिम्मत नहीं है। ''

गृह मंत्री ने आरोप लगाया, ''आप (राजस्थान सरकार) अतंकर्लह में ही व्यस्त हैं। पूरे राजस्थान में 'लॉ एंड ऑर्डर' की व्याख्या ही बदल गई है। 'लॉ एंड आर्डर' का मतलब होता है कानून-व्यवस्था। गहलोत जी ने इसका मतलब कर दिया है 'लो और आर्डर' करो। इसके परिणाम स्वरूप लूट के मामलों में 40 प्रतिशत, अपहरण के मामलों में 25 प्रतिशत, बलात्कार में मामले में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।''

गृह मंत्री ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सात साल में काफी काम किए और सबसे बड़ा काम देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का किया है। शाह ने कहा कि देश में गरीबी हटाओ का नारा 70 के दशक में इंदिरा गांधी ने दिया लेकिन गरीबी हटाने का काम सही मायने में 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हुआ।

जैसलमेर से यहां पहुंचे शाह ने इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। शाह यहां रोडशो के रूप में सीतापुरा पहुंचे और रास्ते में उनका कई जगह स्वागत किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन