लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने नीतीश कुमार से किया तौबा, किसी भी सूरत में जेडीयू से नहीं करेगी गठबंधन, केंद्रीय नेतृत्व ने लिया फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2023 16:14 IST

दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रस्ताव पेश किया, जिसमें किसी भी हालत में नीतीश कुमार के साथ नहीं जाने का निर्णय लिया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रस्ताव पेश कियाजिसमें किसी भी हालत में नीतीश कुमार के साथ नहीं जाने का निर्णय लिया गयातावड़े ने कहा, भविष्य में अब किसी भी सूरत में नीतीश कुमार के साथ कोई तालमेल नहीं किया जाएगा

पटना: भाजपा अब किसी भी परिस्थिति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साथ नहीं लेगी। यह फैसला भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने लिया है और इसकी जानकारी बिहार भाजपा नेताओं की दे दी गई है। दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रस्ताव पेश किया, जिसमें किसी भी हालत में नीतीश कुमार के साथ नहीं जाने का निर्णय लिया गया। 

इस निर्णय के मुताबिक ही लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने ये तय किया है कि भविष्य में अब किसी भी सूरत में नीतीश कुमार के साथ कोई तालमेल नहीं किया जाएगा। नीतीश कुमार के पास समर्थन नहीं था फिर भी भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन वे धोखा देकर भाग खड़े हुए। ऐसे में अब उनसे आगे कोई बात नहीं होगी। 

दरअसल, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में जारी तकरार को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। ऐसी भी अटकलें हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के साथ जा सकते हैं। इसबीच भाजपा ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इसका ऐलान कर दिया कि भाजपा अब किसी भी हालत में नीतीश कुमार के साथ नहीं जाएगी। 

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत अब ख़त्म हो गई है। राज्य में अब इनका कोई जनाधार नहीं रह गया है। बार-बार पलटी मारने से उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है इसलिए भाजपा किसी भी हालत में अब जदयू के साथ गठबंधन नहीं करेगी। 

बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों को इस फैसले से अवगत कराया गया है और इसी को अनुरूप पार्टी की गतिविधि और लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी बिहार में पार्टी करने जा रही है।

टॅग्स :Bihar BJPबिहारBiharनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव