लाइव न्यूज़ :

बेलगावी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारेगी : ईश्वरप्पा

By भाषा | Updated: November 28, 2020 18:07 IST

Open in App

बेंगलुरू, 28 नवंबर कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा ने शनिवार को कहा कि बेलगावी लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा किसी मुस्लिम को टिकट नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि बेलगावी हिंदुत्व का केंद्र है और टिकट इसके समर्थकों में से किसी को दिया जाएगा।

ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘भाजपा में कुरूबा, लिंगायत, वोक्कलिगा या ब्राह्मण समुदाय का सवाल नहीं है, हम सब बैठेंगे और चर्चा करेंगे, यह व्यवस्था है और लोकतांत्रिक तरीका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है।’’

बेलगावी में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य और राष्ट्रीय नेता एक उम्मीदवार चुनेंगे जो लोगों का विश्वास हासिल कर जीत हासिल कर सकता है।

ईश्वरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम टिकट चाहे कुरूबा या लिंगायत या वोक्कलिगा या ब्राह्मण को दें लेकिन हम मुस्लिम को टिकट नहीं देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेलगावी हिंदुत्व का केंद्र है, इसलिए यहां किसी मुस्लिम को टिकट देने का सवाल ही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू