लाइव न्यूज़ :

बंगाल राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा नहीं उतारेगी उम्मीदवार, सुष्मिता के निर्विरोध चुने जाने की संभावना

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:08 IST

Open in App

कोलकाता, 20 सितंबर पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि वह चार अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इससे सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

टीएमसी ने पिछले हफ्ते सुष्मिता देव को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में शामिल हुई थीं। असम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवंगत संतोष मोहन देव की बेटी सुष्मिता देव कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख थीं। सुष्मिता के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनके सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है।

पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद टीएमसी के मानस भूइयां ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण उपचुनाव कराना पड़ा। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा किसी उम्मीदवार को नामित नहीं करेगी। परिणाम पहले से निर्धारित है। हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि अनिर्वाचित मुख्यमंत्री एक बार फिर से अनिर्वाचित हो जाएं। जय मां काली।’’

नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले अधिकारी परोक्ष रूप से कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी के उपचुनाव लड़ने का जिक्र कर रहे थे। जुलाई में राज्यसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया था। टीएमसी उम्मीदवार और प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जवाहर सरकार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां