लाइव न्यूज़ :

वह सौ जन्म ले लें तब भी भाजपा अनुच्छेद 370 को दोबारा लागू नहीं होने देगी: रैना

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:14 IST

Open in App

जम्मू, 12 जून अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए जम्मू कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी, भारत के विरुद्ध कांग्रेस नेताओं की “साजिश” को कामयाब नहीं होने देगी भले ही इसके लिए उन्हें “सौ जन्म” लेना पड़े।

रैना ने विपक्षी दल पर पाकिस्तान, अलगाववादियों और आतंकवादियों के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया और कहा कि राष्ट्र कांग्रेस को “भारत माता की पीठ में छुरा घोंपने की साजिश” करने के लिए माफ नहीं करेगा। सिंह ने ‘क्लबहाउस’ की एक बातचीत में कहा था कि अनुच्छेद 370 को हटाना और जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे को समाप्त करना “बेहद दुखद” निर्णय था और उनकी पार्टी इस मुद्दे पर “पुनर्विचार करेगी।

सिंह के बयान पर रैना ने आरोप लगाया, “इसकी पटकथा मूल रूप से गांधी परिवार द्वारा लिखी गई थी और पाकिस्तान ने इसका निर्देशन किया।” उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर खुश हैं क्योंकि यह पाकिस्तानी विचारधारा के मजबूत होने और अलगवावाद बढ़ने का मुख्य कारण था।

रैना ने कहा कि इसने आतंकवाद को जन्म दिया जिससे क्षेत्र में बहुत खून बहा। भाजपा नेता ने कहा, “वह अनुच्छेद गुज्जर और बकरवाल, पहाड़ी बोलने वाले लोगों, महिलाओं और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों समेत कई समुदायों के साथ हुए अन्याय के लिए जिम्मेदार था।”

उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 को इस अनुच्छेद को हटाने से ‘एक निशान, एक विधान और एक प्रधान’ का सपना साकार हुआ है। रैना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को दर्द हो रहा है इसलिए वह “साजिश” कर रही है और यह उनके वरिष्ठ नेता के बयान से जाहिर होता है।

रैना ने कहा, “चाहे वह सौ बार जन्म ले लें, राष्ट्र के प्रति उनकी साजिश सफल नहीं होगी। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह हैं और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक सैनिक की तरह है जो राष्ट्र और तिरंगे के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा, “हम सोनिया गांधी, राहुल और सिंह को जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान का एजेंडा लागू नहीं करने देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल