लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की मदद में अभियान तेज करेगी भाजपा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 23:13 IST

Open in App

लखनऊ, 31 मई उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 'सेवा ही संगठन अभियान' को और तेज करने का फैसला किया है। इस कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुए लोगों के घरों पर पहुंचकर आवश्यकतानुसार उनकी सहायता के साथ-साथ टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

सोमवार को भाजपा मुख्यालय में संगठन की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में यह फैसला किया गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, भाजपा उपाध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मौजूद थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष सोमवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की ओर से जारी बयान के अनुसार बी एल संतोष ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कोरोना से बचाव और रोकथाम को लेकर ‘सेवा ही संगठन' के तहत किये जा रहे कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में किये गए सेवा कार्यो की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

संतोष ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाये जा रहे ‘सेवा ही संगठन‘ अभियान के अन्तर्गत पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य के माध्यम से कोरोना से प्रभावित जनता की सहायता के लिए तत्पर होकर कार्य करें और लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए जागरूक करे।

उन्होंने निर्देश दिया कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुए लोगों के घरों पर पहुंचकर उनसे संपर्क करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार उनकी सहायता का भी प्रयास करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू