उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े जनादेश से सरकार बनाएगी: ए के शर्मा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 00:03 IST2021-09-13T00:03:19+5:302021-09-13T00:03:19+5:30

BJP will form government with a big mandate in the upcoming assembly elections in Uttar Pradesh: AK Sharma | उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े जनादेश से सरकार बनाएगी: ए के शर्मा

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े जनादेश से सरकार बनाएगी: ए के शर्मा

नोएडा, 12 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और विधान पार्षद अरविंद कुमार शर्मा ने रविवार को दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी और ज्यादा सीटें जीतेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले शर्मा पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं और अब उन्होंने राज्य के पश्चिमी हिस्से में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी ने शनिवार को बुलंदशहर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे के साथ क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की।

शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा उत्तर प्रदेश में 2017 की तुलना में 2022 में बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाएगी।’’

नोएडा में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (एफओएनआरडब्ल्यूए), नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन जैसे संगठनों के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों से संवाद किया।

शर्मा के साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP will form government with a big mandate in the upcoming assembly elections in Uttar Pradesh: AK Sharma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे