लाइव न्यूज़ :

भाजपा महाराष्ट्र में अगले तीन महीनों में सरकार बना लेगी: केन्द्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:03 IST

Open in App

औरंगाबाद, 23 नवम्बर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी महाराष्ट्र में अगले दो से तीन महीनों में सरकार बना लेगी और इसके लिए उसने तैयारियां कर ली हैं।

उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री ने औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए परभणी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए यह दावा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं को यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारी सरकार महाराष्ट्र में नहीं आएगी। हम अगले दो-तीन महीनों में यहां सरकार बनाएंगे। हमने इस पर काम किया है। हम (विधान परिषद चुनावों) के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि ठीक एक साल पहले भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने राकांपा नेता अजित पवार के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई थी जो कुछ समय ही रही थी और आज एक साल बाद इसी दिन दानवे का यह बयान आया है।

पिछले साल इसी दिन मुंबई में राजभवन में फडणवीस और पवार ने क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि यह सरकार केवल 80 घंटे ही चल सकी थी।

इससे पहले फडणवीस ने सोमवार को औरंगाबाद में पत्रकारों से कहा कि अगर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार गिरती है, तो उनकी जगह पर आने वाली सरकार का शपथ समारोह भोर में नहीं होगा जैसा कि एक साल पहले हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि राज्य में वर्तमान सरकार गिरती है तो शपथ ग्रहण समारोह भोर में नहीं होगा। इस तरह की घटनाओं को याद रखने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब