लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर दोबारा सरकार बनाएगी भाजपा: अमित शाह

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:03 IST

Open in App

पणजी, 14 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि गोवा और केंद्र में भाजपा की ''डबल इंजन'' सरकार से राज्य के विकास में मदद मिलेगी।

दक्षिण गोवा के धारबंदोरा गांव में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि 15 नवंबर से चार्टर्ड उड़ानें गोवा में पहुंचनी शुरू हो जाएंगी।

उन्होंने कहा, ''भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी..अभी चुनाव में समय है। लेकिन मैं गोवा के लोगों से अपील कर रहा हूं कि वे केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत राज्य में भाजपा की सरकार चुनने का मन बनाएं।''

उन्होंने कहा, ''यह डबल इंजन सरकार राज्य के विकास को जारी रखने में मदद करेगी।''

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव बहुदलीय होने जा रहे हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा, विपक्षी कांग्रेस, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) सहित कई क्षेत्रीय पार्टियां मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने भी 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

साल 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 40 में से 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। हालांकि, 13 सीटें हासिल करने वाली भाजपा ने तेजी से कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली थी।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर से चार्टर्ड उड़ानों की अनुमति देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ''मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इसके बाद राज्य में पर्यटक चार्टर्ड उड़ान में सफर शुरू कर देंगे।''

शाह ने राज्य में पूरी पात्र आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक देने के लिए प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करते उससे दूसरी खुराक देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण